MCD चुनावः एग्जिट पोल में भाजपा को भारी बहुमत, कांग्रेस-आप को 30-30 से भी कम सीटें

Samachar Jagat | Monday, 24 Apr 2017 08:14:45 AM
mcd election BJP's huge in exit polls Congress aap-less than 30-30 seats

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ। कुल 272 सीटों में से 270 के लिए वोट डाले गए। एग्जिट पोल्स में भारतीय जनता पार्टी को तीन-चौथाई बहुमत मिलते दिखाया गया है।

इनमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को 30-30 सीटों से भी कम पर सिमटते दिखाया गया है। एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी को 218 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जो कि कुल सीटों का करीब 80 फीसदी है।

इसके अनुसार, एमसीडी में आप को 24 और कांग्रेस को 22 सीटें मिलेंगी। अन्य के खाते में 8 सीटें जाने का अनुमान है। वहीं इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने अपने एग्जिट पोल में बीजेपी को तीन-चौथाई सीटें 202-220 मिलने की बात कही है। इसके मुताबिक, दिल्ली में आप को 23-35 सीटें,  कांग्रेस को 19-31 सीटें मिलेंगी।

अगर एग्जिट पोल के ये अनुमान नतीजों में परिवर्तित होते हैं तो यह आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के लिए तगड़ा झटका साबित होंगे।

एमसीडी चुनाव के एग्जिट पोल अगर सही साबित होते हैं तो अरविंद केजरीवाल की पार्टी के लिए रास्ता मुश्किल हो जाएगा। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया यह कह चुके हैं कि एमसीडी चुनाव दिल्ली सरकार के कामों पर रेफरेंडम हैं। रेफरेंडम का नतीजा आप के खिलाफ गया तो विधानसभा चुनाव में संभावनाएं कमजोर होंगी।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.