मथुरा जवाहरबाग कांड की जांच करेगा CBI : उच्च न्यायालय

Samachar Jagat | Thursday, 02 Mar 2017 11:49:13 AM
Mathura will probe Jwahrbag CBI: HC

इलाहाबाद। इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा बहुचर्चित मथुरा जवाहरबाग कांड की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) से कराए जाने के आदेश दिए जाने से उत्तर प्रदेश सरकार को करारा झटका लगा है। मुख्य न्यायाधीश डी बी भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पीठ ने विजय पाल सिंह तोमर की याचिका पर गुरुवार को यह आदेश दिया।

न्यायालय ने जांच निर्धारित समय में पूरा करने और इसके लिए सीबीआई की विशेष जांच दल गठित करने के आदेश दिए हैं। मथुरा के जवाहर बाग में उपद्रवियों और पुलिस के बीच हुए सशस्त्र संघर्ष में 29 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें एक पुलिस उपाधीक्षक शामिल था।

पीठ ने सुबह दस बजे बहुचर्चित मथुरा जवाहरबाग कांड की जांच सीबीआई से कराए जाने के आदेश दिए। इसे उत्तर प्रदेश सरकार के लिये करारा झटका माना जा रहा है। सूबे में राज्य विधानसभा के दो चरणों में अभी मतदान होना है।



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.