शहीद के अंतिम संस्कार में फूटा गुस्सा, पाक झंडे को मारे जूते

Samachar Jagat | Tuesday, 25 Oct 2016 01:57:41 PM
martyr jawan sushil kumar funeral today

पिहोवा। कुरुक्षेत्र के पिहोवा कस्बे में मंगलवार को शहीद सुशील कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। एक ओर लोगों ने शहीद को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा। शहीद के अंतिम संस्कार में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और पाकिस्तानी झंडे को जमीन पर पटककर जूते मारे गए। सुशील कुमार का पार्थिव शरीर सोमवार रात 2 बजे ट्रेन से दिल्ली से कुरुक्षेत्र लाया गया।

कुरुक्षेत्र से मंगलवार सुबह 7.30 बजे सुशील का पार्थिव शरीर पिहोवा पहुंचा। जहां बड़ी संख्या में लोग पहले से अंतिम दर्शन को इंतजार कर रहे थे।  पिहोवा चौक से बीएसएफ के जवान अपने कंधों पर सुशील के पार्थिव शरीर को उनके घर तक लेकर पहुंचे। परिजनों के अंतिम दर्शन के बाद संस्कार के लिए ले जाया गया।

जहां बीएसएफ की एक टुकड़ी ने सलामी दी और शहीद सुशील के बेटे मोहित ने मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और उनके झंडे को जूते मारे।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.