शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 05:12:53 AM
Married woman raped by swindle

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्वनगर में शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से कई महीने तक कथित रूप से बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट युवती ने थाना सूरजपुर में दर्ज करायी है। 
एसपी देहात सुजाता सिंह ने बताया कि नोएडा के भंगेल गांव में रहने वाले लडक़ी ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि जनपद बुलंदशहर के रहने वाले पारस तोमर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई महीने तक बलात्कार किया। 
युवती का आरोप है कि अब वह शादी से इंकार कर रहा है तथा जान से मारने की धमकी दे रहा है। सुजाता ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक 14 वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने अश्लील हरकत की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे आज अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.