नक्सलियों ने की पूर्व सरपंच की हत्या

Samachar Jagat | Saturday, 11 Mar 2017 05:23:09 AM
Maoists kill former Sarpanch

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों पूर्व सरपंच की हत्या कर दी है।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज ‘भाषा’ को दूरभाष पर बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के तोकनपल्ली गांव के जंगल में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच माडवी दुला 55 की धारदार हथियार से हत्या कर दी है।

पुलिस को जानकारी मिली है कि नक्सली कल पूर्व सरपंच के गांव बुरकापाल पहुंचे और उसे अपने साथ जंगल की ओर ले गए। बाद में वहां उसकी हत्या कर दी गई। आज जब उसके परिजनों को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने पुलिस का मुखबीर होने के शक में दुला की हत्या की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटना के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज शुरू कर दी है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.