मनोज सिन्हा ने कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

Samachar Jagat | Saturday, 18 Mar 2017 10:35:22 AM
Manoj Sinha appeared for Kalbhairav and Baba Viswanath

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे चल रहे रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने काशाी के कोतवाल कहे जाने वाले भैरवनाथ और बाबा विश्वनाथ के शनिवार को दर्शन किए। बीजेपी के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक शुरू होने के करीब आठ घंटा पहले वह वाराणसी के प्रसिद्ध बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे, मत्था टेका और पूजा अर्चना की।

इससे पहले उन्होंने भैरवनाथ जी के दर्शन किए। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से सिविल इंजिनियरिंग में एमटेक सिन्हा का इन दोनों मन्दरों के प्रति विशेष आस्था है। अपनी पढाई के दौरान भी वह इन मन्दिरों में जाया करते थे। बीएचयू छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके सिन्हा के एक साथी रमेश सिंह ने बताया कि पढाई के दौरान भी अच्छा काम शुरू करने से पहले सिन्हा बाबा विश्वनाथ और भैरवनाथ के दर्शन करते थे।

पढाई में अव्वल और सादगी पसन्द सिन्हा को वाराणसी दौरे के दौरान अति विशिष्ट व्यक्ति का प्रोटोकाल दिया गया। उनका अपने गाजीपुर स्थित पैतृक कुल देवता के भी दर्शन करने का कार्यक्रम है। बीजेपी प्रदेश मुख्ययालय के ठीक बगल स्थित लोकभवन में पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाना है।

केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में पार्टी महासचिव और राज्यसभा सदस्य भूपेन्द्र यादव तथा केन्द्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू यहां पहुंच गये हैं। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमण्डल को कल दोपहर कांशीराम स्थित उपवन में शपथ दिलायी जाएगी।

उपवन के साज-सज्जा और सफाई का काम तेजी से चल रहा है। शपथ ग्रहण समारोह मेंं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत कई केन्द्रीय मंत्री और भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों तथा कई वरिष्ठ नेता आ रहे हैं। समारोह में सूबे के कार्यवाह मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भी आने की संभावना है।



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.