मनमोहन सिंह पंजाब विश्वविद्यालय में पढ़ायेंगे

Samachar Jagat | Wednesday, 23 Nov 2016 06:38:34 PM
manmohan singh cleared to teach at the university of punjab

चंडीगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पंजाब विश्वविद्यालय में पढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। 

विश्वविद्यालय की ओर से जवाहर लाल नेहरू चेयर प्रोफेसर के रूप में पढ़ाने का पेशकश प्राप्त होने के बाद डॉ. सिंह ने राज्यसभा सभापति से इस बारे में सलाह का अनुरोध किया था कि अगर वह इस पेशकश को स्वीकार करते हैं तो उनकी राज्यसभा की सदस्यता को कोई खतरा तो नहीं है।
 
डॉ. सिंह के इस अनुरोध पर संसदीय समिति ने विचार करने के बाद अपनी रिपोर्ट में कहा है कि किसी शिक्षण संस्थान में पढ़ाना...लाभ का पद...
नहीं है और ऐसे में उनकी राज्यसभा की सदस्यता को कोई खतरा नहीं है।
 
पेशकश स्वीकार करने पर विश्वविद्यालय डॉ. सिंह को आने जाने का विमान का किराया,ठहरने की सुविधा और नकद मानदेय भी देगा। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.