2,000 रुपये के नोटों की जालसाजी के आरोप में युवक गिरफ्तार

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 12:21:29 PM
Man arrested with fake notes of Rs 2,000 in Odisha

भुवनेश्वर। ओडिशा में एक युवक को 2,000 रुपये के नोटों की जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। झारसुगुडा के मधुसूदन मेहर की गिरफ्तारी उस समय हुई जब सुनारीमुंडा के एक पेट्रोल पंप पर वह फर्जी बिलों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा था।सुनारीमुंडा स्थित मारुती के पेट्रोल पंप कर्मचारी को बिल देखकर संदेह हुआ और उसने इस मामले की जानकारी अपने मालिक को दी, जिसने पुलिस को सूचित किया।

झारसुगुडा के सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (एसडीपीओ) बिजय नंदा ने कहा, यह मुद्रा 2,000 के असली नोट की रंगीन फोटोकॉपी है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। मेहर एक स्टील कंपनी में इंजीनियर है।

इससे पहले, पुलिस ने अन्य युवक को खुर्धा जिले में 42,000 रुपये के नकली नोट बैंक में जमा करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया था।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.