त्रिपुरा में ममता बनर्जी को लगा झटका: टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल हुए 400 कार्यकर्ता

Samachar Jagat | Friday, 24 Mar 2017 04:32:58 PM
Mamta Banerjee felt in Tripura: 400 workers joining BJP, leaving TMC

त्रिपुरा। त्रिपुरा में में तृणमूल कांग्रेस के लिए इस समय संकट के बादल आ गए है। यानी तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस की प्रदेश कार्य समिति के 65 में से 16 सदस्य और पार्टी के 400 कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गये हैं।

बीजेपी में शामिल तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है। रतन चक्रवर्ती ने कहा कि तृणमूल कार्यकर्ताओं को भाजपा के साथ लाकर वो पार्टी को मजबूत बनायेंगे।

रतन चक्रवर्ती ने कहा की भाजपा ही देश में एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने पिछड़े पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को सर्वाधित महत्व दिया। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा इस राज्य को माकपा के चंगुल से मुक्त कराने और लोगों को राहत प्रदान करने के लिए 2018 के चुनाव में सरकार बनाने में समर्थ होगी।

उन्हानें कहा कि माकपा की सरकार दो दशकों से राज्य को लूट रही है वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देश तरक्की कर रहा है। इस टूट के बारे में पूछे जाने पर पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि पूर्वोत्तर के नेता हमेशा रंग बदलते रहे है। केंद्र में जिसकी सरकार रही है वे उसके रंग में रंग जाते है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.