महेश भट्ट को वसूली के लिये फोन करने वाला शख्स लखनऊ से गिरफ्तार

Samachar Jagat | Friday, 03 Mar 2017 05:30:01 AM
Mahesh Bhatt arrested from Lucknow to recover a man calling

मुंबई। फिल्मकार महेश भट्ट को कथित तौर पर वसूली के लिये फोन करने वाले एक नाकाम व्यवसायी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया। 

आरोपी की पहचान संदीप साहू 26 के रूप में की गई है। उसने बबलू श्रीवास्तव के नाम से उत्तर प्रदेश से फोन किया था। उसने भट्ट से 50 लाख रूपये की मांग की थी। श्रीवास्तव अंडरवल्र्ड सरगना दाउद इब्राहिम का पूर्व सहयोगी है। 

पुलिस के मुताबिक साहू ने हाल ही में भट्ट को व्हाट्सऐप पर संदेश भेज कर पैसे मांगे थे। उसने मांग पूरी नहीं करने की स्थिति में भट्ट की बेटी अदाकारा आलिया भट्ट और पत्नी सोनी राजदान को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी।

डीसीपी अपराध विनय राठौड़ ने बताया कि इसके बाद जुहू पुलिस ने एक मामला दर्ज किया और मुंबई अपराध शाखा की वसूली रोधी प्रकोष्ठ ने जांच शुरू कर दी थी। मुंबई पुलिस ने लखनउ की एक अदालत में साहू को पेश करने के बाद पांच मार्च तक के लिए उसकी ट्रांजिट रिमांड हासिल कर ली। 

अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि साहू को जूतों के कारोबार में पांच लाख रूपये का नुकसान हुआ था। इसके बाद वह फिल्मों में काम पाने के लिए कुछ महीने पहले मुंबई आया था, लेकिन खाली हाथ लौट गया। आरोपी आठवीं कक्षा तक पढ़ा है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.