महागठबन्धन की सुगबुगाहट के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश मिले सपा अध्यक्ष मुलायम से

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 02:24:05 PM
Mahagtbndhn met Mulayam and Akhilesh amid murmurs of

लखनऊ ।   उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (सपा) की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को रोकने के लिए महागठबन्धन बनने की सुगबुगाहट के बीच आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की।

राजनांदगांव में नक्सलियों ने एएसआई की हत्या की

मुलायम सिंह यादव के सरकारी आवास पर दोनो नेताओं की करीब 40 मिनट हुई बातचीत का स्पष्ट ब्यौरा तो नहीं मल सका है, लेकिन माना जा रहा है कि पारिवारिक मसलों के साथ ही दोनो के बीच महागठबन्धन को लेकर भी बातचीत हुई। मुलायम सिंह से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, मुझे गठबन्धन के बारे में जो सुझाव देना होगा मै राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को दूंगा। पार्टी फोरम पर भी बात करुंगा। देखना होगा कि किसे कितना लाभ हो रहा है और किसे कितना नुकसान हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस और सपा यदि गठबन्धन करना ही चाहेंगे तो कौन रोक सकता है।  (एजेंसी)

Read MOre:

जाने कैसे है ,इस महिला के ढाई नही बल्कि 6 किलो का हाथ ?

लड़ाई-झगड़े से बचना है तो पुरुष न करें ये काम

जिस व्यक्ति में होते हैं ये अवगुण वो कभी नहीं बनता धनवान



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.