मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र बाॅर्डर पर 4 करोड़ रुपए की नकदी बरामद

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 12:44:38 PM
Madhya Pradesh Maharashtra border seized cash of Rs 4 crore

इंदौर। मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र बाॅर्डर पर शुक्रवार को एक कार में 4 करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई है, बुरहानपुर में चल रहे उपचुनाव के कारण सख्त हुई पुलिस चैकिंग में तीन सूटकेस में 1000 के नोट भरे हुए थे। कार में पूरी फैमिली बैठी हुई थी। कार चालक खुद को महाराष्ट्र का कारोबारी बता रहा है। इंकम टैक्स डिपार्टमेंट मामले की जांच कर रहा है। 

एमपी-महाराष्ट्र बाॅर्डर पर शाम 6.30 बजे के नजदीक पुलिस जवान ने एक कार को रोका। चेकिंग के दौरान कार में तीन सूटकेस बरामद हुए। पुलिसकर्मियों ने सूटकेस के बारे में पूछा तो मालिक शब्बीर बोला कि इनमें रुपए हैं। तीनों सूटकेस खोलने पर उनमें हजार-हजार के नोटों की गड्डियां निकली।

बुरहानपुर एसपी अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि नेपानगर में असेंबली बाई इलेक्शन हैं, इसलिए बॉर्डर पर सख्त चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कार को चेक किया गया तो इतनी बड़ी रकम निकली। कार में शब्बीर, उसकी बहू और बेटी थी। नोटों की बरामदगी के बाद संबंधित व्यक्ति और कार को शाहपुर थाने लाया गया। जिसके पास ये रुपए बरामद हुए वह खुद को कारोबारी बता रहा था।

बाद में उनके रिश्तेदार भी आ गए। शब्बीर बता रहा था कि वह बुरहानपुर में दरगाह हकीमी के दर्शन करने आया था और फिर वापस महाराष्ट्र के शेगांव जाना था। अनिल सिंह ने कहा कि नोटों के बंद होने के बाद इस तरह बड़े पैमाने पर करंसी ले जाना शक के दायरे में आता है। इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी है, वह इसकी जांच कर रहा है। इस बात स चुनाव आयोग को भी अवगत करा दिया गया है।



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.