गुजरात में अब भी जारी है मोदी लहर,निकाय चुनावों में भाजपा की एकतरफा जीत 

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2016 09:40:03 PM
Lopsided victory of the BJP in the Municipal Election in Gujrat

महाराष्‍ट्र के बाद भाजपा के लिए गुजरात से अच्‍छी खबर है। यहां पर दो नगर पालिकाओं के चुनावों में भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की है।

केंद्र और राज्‍य में सत्‍ताधारी पार्टी को वापी नगरपालिका चुनाव में 44 में से 41 सीटें मिली हैं वहीं सूरत के कनकपुर- कनसाड़ नगरपालिका में 28 में से 27 सीटों पर विजय मिली। विपक्षी दल कांग्रेस को वापी में तीन और कनकपुर-कनसाड़ में एक सीट से संतोष करना पड़ा। वहीं 

जिला पंचायत, तालुका पंचायत और नगरपालिका उपचुनावों में भाजपा ने 23 और कांग्रेस ने आठ सीटें फतेह की। भाजपा के लिए लगातार दूसरे राज्‍य से स्‍थानीय चुनाव में जीत की खबर है। इससे पहले 28 नवंबर को महाराष्‍ट्र के स्‍थानीय निकायों के चुनावों में भी उसे बड़ी कामयाबी मिली थी। 

गौरतलब है कि गुजरात में पिछले साल ग्रामीण और शहरी निकायों के चुनावों में भाजपा को झटका लगा था। हालांकि भाजपा ने ज्‍यादार निकाय जीते थे लेकिन कांग्रेस ने प्रभावशाली वापसी की थी। 

पटेल आंदोलन और फिर दलित युवकों की पिटाई के चलते भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई थी। इसके चलते मुख्‍यमंत्री पद से आनंदीबेन पटेल को हटा दिया गया था। विजय रुपाणी नए सीएम बने थे। साथ ही नितिन पटेल को उपमुख्‍यमंत्री बनाया गया था। 


ताजा नतीजे बीजेपी के लिए राहत की सांस के समान होंगे। गुजरात 20 साल से भाजपा का गढ़ बना हुआ है। अगले साल यहां पर विधानसभा चुनाव होने हैं।
 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.