लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

Samachar Jagat | Thursday, 24 Nov 2016 11:56:02 AM
Lok Sabha adjourned till 12 noon

नई दिल्ली। लोकसभा में नोटबंदी को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामा आज छठवें दिन चरम पर पहुंच गया तथा समाजवादी पार्टी के सदस्य द्वारा कागज फाड़ कर अध्यक्ष के आसन के सामने फेंके जाने के बाद सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गयी। 

पूर्वाह्न 11 बजे अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन के समवेत होने पर दिवगंत सदस्य उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव तथा कर्नाटक संगीत के सुप्रसिद्ध मर्मज्ञ डॉ. एम बालामुरलीकृष्ण के निधन की सूचना दी। अध्यक्ष ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक मस्जिद पर हुए आतंकवादी हमले का उल्लेख करते हुए उसकी भत्र्सना की और इस हमले में मारे गये लोगों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। सदन ने दो मिनट मौन रह कर दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की।

अध्यक्ष ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू किया वैसे ही विपक्षी सदस्यों ने कामरोको प्रस्ताव देने का उल्लेख किया। तृणमूल कांग्रेस के प्रो. सौगत राय ने अध्यक्ष से अनुरोध किया कि वह कामरोको प्रस्ताव स्वीकार कर लें। सदन में सब ठीक हो जायेगा। लेकिन अध्यक्ष ने कहा कि वह 12 बजे चर्चा कराने के लिये तैयार हैं। कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि चर्चा करना जरूरी है। देश भर में 50 से अधिक लोग बैंकों की कतारों में मर चुके हैं। 

इसबीच प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू हो गयी और ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र भसह तोमर जवाब देने लगे। उधर विपक्षी सदस्य आसन के सामने आकर जोर शोर से नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के सदस्य अक्षय यादव ने कुछ कागज़ों को फाड़ कर अध्यक्ष के आसन की ओर उछाल दिया जिससे अध्यक्ष और सत्ता पक्ष सन्न रहे गये। अध्यक्ष ने इस पर नाराकागी व्यक्त करते हुए कार्यवाही 12 तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।

बाद में विपक्षी सदस्य राज्यसभा में सपा के नेता प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र श्री अक्षय यादव से गुफ्तगू करते और पीठ ठोकते देखे गये।                -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.