LIVE UP Polls : पांचवे चरण का मतदान, कई दिग्गजों की साख दांव पर

Samachar Jagat | Monday, 27 Feb 2017 09:18:01 AM
live-up-elections-52-seats-in-11-districts-of-5th-stage-phase voting

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पांचवे चरण का मतदान शुरू हो गया है। पांचवे चरण में 11 जिलों के लिए 51 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। सुबह 9 बजे तक 10.77 फीसदी मतदान हुआ है। पांचवें चरण में 1.81 करोड़ मतदाता अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करेंगे। 51 सीटों पर 607 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।। इनमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कई मंत्री शामिल हैं। मतदान सुबह सात से शुरू हो गया है और शाम पांच बजे तक चलेगा। इस चुनाव में अमेठी की लड़ाई को बेहद अहम माना जा रहा है।

राजघराने की दो रानियों के बीच टक्कर

अमिता सिंह के पति संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह बीजेपी उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। इस सीट पर जहां राजघराने की दो रानियों के बीच टक्कर है वहीं विवादों से घिरे अखिलेश के मंत्री गायत्री प्रजापति भी शामिल हैं। अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में उतरीं रानी अमिता सिंह ने कहा कि यहां लड़ाई महल की नहीं मुद्दों की है।

प्रजापत ने डाला वोट, जीत का भरोसा

रेप के आरोप में फंसे सपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक गायत्री प्रजापत भी मैदान में हैं। वोट डालने के बाद प्रजापत ने कहा कि  वोट डालने के बाद प्रजापति ने कहा कि मैं बड़े अंतर से जीत रहा हूं और अखिलेश जी के नेतृत्व में फिर से सपा की सरकार बनेगी।

 चुनाव टला 

आलापुर सीट पर चुनाव टाल दिया गया है। सपा प्रत्याशी सपाचंद्रशेखर कनौजिया का अचानक निधन होने से अब यह चुनाव नौ मार्च को होगा। 

वेबकास्टिंग का इंतजाम

मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी.वेंकटेश ने बताया कि पांचवें चरण में 12,555 मतदान केंद्रों के 18,822 पोलिंग बूथों पर वोट डाले जाएंगे।  निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग ने 905 बूथों पर डिजिटल कैमरे, 978 बूथों पर वीडियो कैमरे लगवाने के साथ 1,792 बूथों पर मतदान की वेबकास्टिंग का इंतजाम किया है।  

कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद के वाहन पर हमला

चुनाव के दौरान फैजाबाद में समाजवादी पार्टी  के प्रत्याशी तथा कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद के वाहन पर हमला किया गया। फैजाबाद में मिल्कीपुर से सपा प्रत्याशी मंत्री तथा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के वाहन पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के नौ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।   



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.