झारखंड के लातेहार में पुलिस के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए

Samachar Jagat | Wednesday, 23 Nov 2016 12:36:34 PM
Latehar six Maoists were killed in a shootout with police

लातेहार। झारखंड में उग्रवाद प्रभावित लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के छह उग्रवादी मारे गए तथा कई अन्य के घायल होने की सूचना है। लातेहार के पुलिस अधीक्षक अनुप बिरथरे ने यहां बताया कि माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान करमडीह गांव के जंगल में कोयल नदी के किनारे उग्रवादियों ने पुलिस दल पर गोलियां चलाई।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में छह नक्सली मौके पर ही मारे गए। बिरथरे ने बताया कि मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना है जिन्हे उनके साथ जंगल में लेकर फरार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक इंसास रायफल, एक कार्रवाइन , पुलिस से लुटी गई एक एस.एल.आर और तीन रायफल के अलावा करीब 400 कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान में स्थानीय पुलिस के अलावा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान अभी भी जारी है। मुठभेड़ में मारे गए उग्रवादियों की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.