कुरूक्षेत्र, सिरसा खुले में शौच की समस्या से मुक्त जिले खट्टर

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2016 03:22:00 AM
Kurukshetra, Sirsa problem of open defecation free district Khattar

कुरूक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने आज कुरूक्षेत्र और सिरसा ग्रामीण एवं शहरी दोनों को खुले में शौच की समस्या से मुक्त जिला घोषित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान 50 लक्ष्यों की पहचान की थी जो राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए रोडमैप मुहैया कराएंगे।

वह यहां चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2016 में एक संगोष्ठी में बोल रहे थे। संगोष्ठी ‘भगवद गीता संपूर्ण जीवन प्रबंधन और विश्व बंधुत्व एवं पर्यटन प्रेरणा’ विषय पर आयोजित की गयी थी। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की ओर से हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने संगोष्ठी को संबोधित किया। 

इससे पहले तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन को देखते हुए महोत्सव की शुरूआत सादगी से हुई। पहले आज भव्य समारोहों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित था। महोत्सव के दौरान थीम पार्क में 18,000 छात्र अष्ठादश श्लोकी गीता का एकसाथ पाठ कर एक विश्व रिकार्ड बनाएंगे।

इसी तरह विश्व समुदाय को गीता के शाश्वत संदेश का प्रसार करने के उद्देश्य से श्रीमद भगवद गीता की वैश्विक पाठ भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम शहर के ब्रह्मसरोवर में आखिरी दीपदान समारोह से पहले गीता जयंती दिवस पर शाम छह बजे से छह बजकर 15 मिनट तक चलेगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.