बच्चे का अपहरण कर हत्या

Samachar Jagat | Saturday, 18 Mar 2017 05:00:01 AM
Kidnapping and kidnapping

नोएडा। नौ वर्षीय बच्चे को फिरौती के लिए अगवा कर तीन लोगों ने उसकी हत्या कर शव को बोरे में बंद करके घर में रख दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस उपाधीक्षक नगर अरविंद यादव ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रहने वाली राजवती के 9 वर्षीय बेटे श्लोक को 9 मार्च को अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने तेजपाल व नीरज नामक दो लोगों को हिरासत में लेकर पूता किया तो उन्होंने स्वीकार किया कि बच्चे को अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर शव को बोरे में बंद करके रखा है।

दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने बच्चे का शव बरामद कर लिया। इस मामले में नन्हें, तेतपाल व नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। तेजपाल व नीरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नन्हें फरार है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.