केरल के पादरी का विवादित बयान, जींस, टी-शर्ट पहनने वाली लड़कियों को समुद्र में डूबा देना चाहिए

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Feb 2017 11:33:06 AM
Kerala priest controversial remarks, jeans, T-shirts, girls should be sunk in sea

देश में लड़कियों के पहनावें को लेकर आए दिन कोई ना कोई नया बयान सामने आता रहता है। अब केरल के एक पादरी ने लड़कियों के पहनावे को लेकर विवादित बयान दिया है। 

इस विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में फरमान जारी करने वाले पादरी ने लड़कियों के जींस, टी-शर्ट पहनने को शर्मनाक बताया है। पादरी का कहना है कि जो महिलाएं ऐसे कपड़े पहनती हैं, उन्हें समुद्र में डूबा देना चाहिए। 

पादरी की यह बात एक वीडियो के द्वारा सामने आयी है। यह वीडियो जैसमिन पीके नाम की लड़की ने फेसबुक पर शेयर किया था। पादरी ने कहा कि महिलाएं इस प्रकार के कपड़े सिर्फ पुरुषों को उकसाने के लिए पहनती हैं।

पादरी ने कहा कि जब मैं किसी चर्च जाता हूं और अगर मैं अपने सामने कुछ महिलाओं को खड़ा देखता हूं,तो लगता है कि चर्च से बाहर चला जाऊं।

यह वीडियो करीब 12 महीने पुराना है, लेकिन फेसबुक पर शेयर होने के बाद से यह दोबारा वायरल हो रहा है. वीडियो में पादरी कह रहा है कि महिलाएं यह सब कुछ आकर्षण के लिए करती हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.