केजरीवाल बोले, पंजाब में आप को रोकने के लिए ईवीएम में गड़बड़झाला

Samachar Jagat | Wednesday, 15 Mar 2017 12:04:46 PM
Kejriwal says to stop you in Punjab messed up in EVM

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) को हराने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसके जरिए आप का 25 प्रतिशत वोट अकाली-भाजपा गठबंधन को हस्तांतरित किया गया।

पंजाब में पार्टी को मिली करारी हार पर बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने ईवीएम के जरिए मतदान कराने पर बड़े सवाल उठाएं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पंजाब के चुनाव नतीजे आएं है उससे ईवीएम से लोगों का विश्वास उठ गया है और इसमें कुछ न कुछ गड़बड़झाला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले आएं सभी सर्वेक्षणों और लोगों का यह कहना था कि पूरे पंजाब में  आप पार्टी जीत रही है लेकिन नतीजों पर बहुत हैरानी हुई है। उन्होंने अकाली-भाजपा गठबंधन को 31 फीसदी वोट मिलने पर हैरानी जताते हुए कहा कि इस गठबंधन को पांच-छह प्रतिशत वोट मिलना चाहिए था। कहीं ऐसा तो नहीं है कि आप को हराने के लिए ईवीएम के माध्यम से पार्टी का 25 फीसदी वोट गठबंधन को हस्तांरित किया गया।

केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने नतीजों का बूथवार विश्लेषण किया है और इससे उसके ईवीएम में गड़बडियों के शक को बल मिला है। कई बूथ ऐसे है जहां बड़ी संख्या में आप के वालंटियर थे लेकिन उन्हें गिनेचुने वोट मिले। पंजाब में पार्टी की हार समझ से परे है। यह कहा जा रहा था कि मालवा क्षेत्र में  पार्टी सबसे आगे है किन्तु वहां के नतीजे भी उलट आएं है।



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.