केजरीवाल ने पूर्ण राज्य के मुद्दे पर दिल्ली भाजपा को आड़े हाथ लिया

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2016 12:39:23 AM
Kejriwal on full statehood to Delhi BJP slammed

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने से इनकार कर भाजपा चाहती है कि दिल्ली के लोग दूसरे दर्जे का नागरिक बने रहे।
उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के एक कथित बयान का जिक्र करते हुए यह कहा, हालांकि बाद में तिवारी ने ऐसा बयान देने की बात से इनकार कर दिया। 
दिल्ली भाजपा प्रमुख ने कहा कि केजरीवाल अपना विरोध दर्ज कराने में जल्दबाजी में हैं। वह एक झूठी खबर का इस्तेमाल कर रहे हैं। 
दोनों नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप केजरीवाल के इस ट्वीट से शुरू हुआ, ‘‘यह दिल्ली के लोगों के लिए अपमानजनक है। भाजपा दिल्लीवासियों को पूर्ण नागरिक का अधिकार नहीं देना चाहती, उन्हें खुद के देश में दूसरे दर्जे का नागरिक बनाए रखना चाहती है।’’
वहीं, तिवारी ने अपने जवाब में कहा, ‘‘कम से कम पूरा बयान सुनिए। विरोध करने में जल्दबाजी क्यों? मैं आपको कल पूरा वीडियो भेजूंगा। आपने एक एक झूठी खबर का इस्तेमाल किया।’’ 
उन्होंने बाद में कहा कि पार्टी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने के पक्ष में है लेकिन जोर देते हुए यह भी कहा कि इसकी सीमाओं को तय किए जाने की जरूरत है। 
उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा का जिक्र हमारे चुनाव घोषणापत्र में था। हमें पूर्ण राज्य का समर्थन करना चाहिए लेकिन यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि दिल्ली किसी राज्य की ही नहीं बल्कि देश की राजधानी है।’’
तिवारी ने अपने जवाब में केजरीवाल को टैग कर ट्वीट किया, ‘‘वह कल पूरा वीडियो उन्हें भेजेंगे।’’ 
गौरतलब है कि तिवारी हाल ही में सतीश उपाध्याय की जगह प्रदेश भाजपा दिल्ली अध्यक्ष बने हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.