केजरीवाल पहुंचे मायापुरी थाने, नजीब की मां से की बातचीत

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 02:49:52 AM
Kejriwal arrived Mayapuri station, Najib's mother talks

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज मायापुरी थाना गए जहां जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू के लापता विद्यार्थी नजीब अहमद की मां को ले जा गया था। 
केजरीवाल उन विद्यार्थियों से भी मिले जिन्हें हिरासत में लिया गया था। पहले वह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी मिले थे और उन्होंने उनके सामने जेएनयू की तनावपूर्ण स्थिति पर चिंता प्रकट की थी।
जैसे ही यह खबर आयी कि नजीब की मां फातिमा नफीस को मायापुरी थाने में हिरासत में लिया गया है मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि वह थाने जा रहे हैं। 
केजरीवाल ने अपने ट्वीटों में लिखा, ‘‘मायापुरी थाना पहुंचा। पुलिस कह रही है कि उन्हें पुलिस की गाड़ी में घर भेज दिया गया है। तबतक इंतजार करूंगा जबतक वह घर नहीं पहुंच जातीं। ’’
उन्होंने लिखा, ‘‘नजीब की मां घर पहुंच गयी। फोन पर उनसे बातचीत की। वह ठीक हैं। मैं अब थाने से जा रहा हंू। पुलिस से नजीब को जल्द ढूढने की अपील करता हूं। ’’
उन्होंने यह कहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी नाराजगी प्रकट की, ‘‘यह स्पष्ट है कि पुलिस अपनी मर्जी से कुछ नहीं करती, वह अपने आकाओं की आज्ञा मानती है। पहले कांग्रेस पुलिस की आड़ में लोगों को परेशान करती थी , अब मोदी वही कर रहे हैं। हाय लगेगी आपको।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.