केजरीवाल, ममता के खिलाफ अदालत में याचिका

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2016 04:40:19 AM
Kejriwal, a petition in court against her

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत में मुख्यमंत्री अरभवद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आज आपराधिक मुकदमा चलाने के लिए याचिका दायर की गई। 
हैदराबाद के याचिकाकर्ता ने उन पर आरोप लगाया गया है कि नोटबंदी के मुद्दे पर राजधानी में हाल ही में दोनों नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किए जिससे देश में कानून-व्यवस्था बिगडऩे की स्थिति आ गई है।
हैदराबाद निवासी याचिकाकर्ता पी.एन. अरुण कुमार ने अदालत में यह याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता ने दोनों मुख्यमंत्रियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस को भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (धर्म, जाति, भाषा व निवास के आधार पर विभिन्न समूह में शत्रुता बढ़ाना), 420 (धोखाधड़ी) व 468 (जालसाजी करने के लिए धोखा) में मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने का आग्रह किया है। 
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट हरभवदर सिंह ने याचिकी स्वीकार करने के बाद इस मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर तय की है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.