बारिश और भूस्खलन के कारण दूसरे दिन भी बंद रहा कश्मीर राजमार्ग

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Feb 2017 03:16:46 PM
Kashmir remained closed for the second day due to rain and landslides Highway

श्रीनगर। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को भी कश्मीर घाटी में बारिश और भूस्खलन की वजह बंद रहा। यातायात पुलिस ने एक समाचार ऐजेंसी को बताया कि कश्मीर को देश के अन्य हिस्से से जोडऩे वाला राष्ट्रीय राजमार्ग को भारी भूस्खलन की वजह से बंद कर दिया गया है जिससे घाटी का संपर्क देश के अन्य हिस्सों से कट गया है।

उन्होंने कहा कि दिगडोल, पेंथल और बटरी चश्मा में सोमवार रात को भी भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। जिसकी वजह से राजमार्ग को सोमवार को भी बंद करना पड़ा था। सीमा सुरक्षा संगठन (बीआरओ) राजमार्ग से मलबे को हटाने के काम में लगा हुआ है। हालांकि यहां भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं होने का खतरा बना हुआ है जिस वजह से मलबे हटाने के काम में परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

कश्मीर घाटी की ओर जाने वाले वाहनों को उधमपुर, नगरौटा और विभिन्न जगहों पर रोका गया है। राजमार्ग पर विभिन्न जगहों पर तैनात बीआरओ और यातायात पुलिस की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद ही वाहनों को कश्मीर जाने दिया जाएगा।

घाटी में लगातार राजमार्ग के बंद रहने और राजमार्ग पर केवल एक ही तरफ से यातायात सेवा बहाल होने से जरूरी सामानों की कीमतों में लगातार इजाफा हुआ है। बाजारों में ताजा सब्जियों की कमी हो गई है जिस वजह से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
वार्ता 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.