आयकर विभाग को कर्नाटक के मंत्री, महिला कांग्रेस प्रमुख के परिसरों पर छापे में 162 करोड़ रूपये मिले

Samachar Jagat | Tuesday, 24 Jan 2017 08:20:02 AM
Karnataka minister department, 162 crore in the raid on the premises of Women met Congress chief

बेंगलुरू। आयकर विभाग ने कर्नाटक के एक मंत्री और प्रदेश महिला कांगे्रस प्रमुख के परिसरों पर छापेमारी के दौरान 162 करोड़ रूपये से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता लगाया तथा 41 लाख रूपये की नकदी के अलावा सोना और आभूषण जब्त किये गये।

अधिकारियों ने कहा कि विभाग को पिछले सप्ताह यहां, गोकाक और बेलगाम में मंत्री रमेश एल जारखिहोली और महिला कांग्रेस प्रमुख लक्ष्मी आर हेब्बालकर के परिसरों पर छापेमारी के दौरान कई ‘‘बेनामी’’ संपत्तियों और ‘‘बिना स्पष्टीकरण वाले निवेश’’ के बारे में जानकारी मिली है।

दोनों लोग टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.