महात्मा गांधी के पोते कनु गांधी का निधन

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Nov 2016 03:07:07 AM
Kanu Gandhi, grandson of Mahatma Gandhi's death

सूरत। महात्मा गांधी के पोते और नासा के पूर्व वैज्ञानिक कनु रामदास गांधी का सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। गांधी पिछले कुछ सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और ब्रेन हेमरेज भी हुआ था जिसकी वजह से उन्हें पक्षाघात हो गया था। वह कोमा में चले गये थे जहां से वह कभी लौट नहीं पायें। उनके परिवार में उनकी पत्नी शिवलक्ष्मी हैं। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह सूरत में किये जाने की संभावना है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.