झेलम-तवी बाढ़ रिकवरी परियोजना से राज्य में सुधरेगा ढांचागत सुविधाओं का आधार

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Nov 2016 04:26:27 AM
Jhelum-Tawi Flood Recovery project set to upgrade infra base

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर में 1,600 करोड़ रुपए की महत्वकांक्षी झेलम-तवी बाढ़ रिकवरी परियोजना से राज्य में आधारभूत सुविधा आधार उन्नत होने के पूरे आसार है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज इस परियोजना की शुरुआत की।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने परियोजना की शुरुआत के बाद कहा, ‘‘विश्व बैंक से 25 करोड़ डॉलर की ऋण सहायता को केन्द्र और राज्य सरकार के बीच 9010 के अनुपात में बांटा जाएगा और यह जून 2020 तक पांच साल तक जारी रहेगी।’’

प्रवक्ता ने कहा कि ऋण सहायता के तहत न केवल धन की व्यवस्था होगी बल्कि इस तरह की महत्वकांक्षी परियोजना की देखरेख के लिए विशेषज्ञ सहायता और जरूरी प्रौद्योगिकी में भी मदद मिलेगी।

इस परियोजना से क्षमता निर्माण के साथ साथ जीवनयापन के लिए भी साधन पैदा होंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि इस परियोजना की शुरुआत राज्य में 2014 में आई भयंकर बांढ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुफ्ती मुहम्मद सईद ने की थी।

महबूबा ने परियोजना की शुरआत के मौके पर कहा कि उनकी सरकार पूर्व मुख्यमंत्री की सपने और दृष्टि को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.