कोच्चि। एक जीप के एक पुल की रेलिंग तोड़ते हुये आज यहां एक झील में गिर जाने के कारण कम से कम पांच लोगों के डूब जाने की आशंका है। जीप में नौ लोग सवार थे।
पुलिस ने बताया कि मछुआरों ने चार लोगों को बचा लिया है। ये सभी प्रवासी मजदूर थे जो वाहन में सवार थे।
यह जीप श्रमिकों को लेकर कोच्चि से अलपपुझा जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि तट रक्षक पुलिस, दमकल विभाग के अधिकारी और मछुआरों ने तलाशी और बचाव अभियान शुरू किया हैै।
पुलिस ने बताया कि बचाए गये लोगों को अरूर और कोच्चि के विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।