दिल्ली में नगर निगम चुनाव लड़ेगी जदयू, 272 सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Feb 2017 01:51:03 PM
JDU Delhi Municipal Corporation polls, candidates will 272 seats

नई दिल्ली। बिहार में जदयू और राजद के गठबंधन के बाद और फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर ताजपोशी के बाद अब नीतीश कुमार की नजर दिल्ली के नगर निगम चुनावों पर है। नगर निगम चुनाव में इस बार जनता दल यूनाइटेड भी ताल ठोकने जा रही है।

पार्टी इस चुनाव में सभी 272 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी की नजर दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचली मतदाताओं पर होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

शुरूआत में 100 सभाएं की जाएंगी। चुनाव के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्टार प्रचारक होंगे। जदयू के चुनाव प्रचार के दौरान मुख्य रूप से भाजपा और आम आदमी पार्टी पर प्रहार होगा।

एक प्रेसवार्ता के दौरान जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली के प्रभारी संजय झा ने बताया कि दिल्ली में बहुत बड़ी संख्या में अप्रवासी आबादी रहती है।

तमाम पार्टियां मूलभूत सुविधाएं दिलाने का वादा कर उनका वोट तो पा लेती है। लेकिन जीत मिलते ही उसपर कोई काम नहीं होता। वर्तमान में साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं। जदयू के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राज सिंह मान ने कहा कि चुनावी बैठक और सभाओं में बिहार के सासंद व विधायक भी शिरकत करेंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.