जयललिता की हालत बेहद नाजुक

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2016 02:09:51 PM
Jayalalithaa condition is extremely delicate

चेन्नई। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्ना द्रमुक) की प्रमुख एवं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की कल शाम दिल का दौरा पडऩे के बाद से हालत नाजुक बनी हुई है और विशेष चिकित्सकों का एक दल उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है। 

अपोलो अस्पताल, जहां जयललिता 22 सितंबर से भर्ती हैं, ने अपराह्न एक बुलेटिन जारी करके कहा कि उनकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है और उन्हें ईसीएमओ एवं अन्य जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया है। बुलेटिन में कहा गया है माननीय मुख्यमंत्री का इलाज चल रहा है और विशेषज्ञों का एक दल उन पर लगातार नजर रखे हुए है। 

इस बीच केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए नई दिल्ली से चेन्नई पहुंच गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के राज्यपाल सी विद्यासागर राव से फोन पर बातचीत करके जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.