जयललिता महिला सशक्तिकरण का मूर्त रूप थीं विद्यासागर राव

Samachar Jagat | Tuesday, 06 Dec 2016 04:23:05 AM
Jayalalithaa an embodiment of women empowerment says Tamil Nadu Governor C Vidyasagar Rao

चेन्नई। तमिलनाडु के राज्यपाल विद्यासागर राव ने सोमवार को दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता को श्रद्धांजलि दी और महिला सशक्तिकरण के मूर्त रूप के तौर पर उनकी तारीफ की।

अन्नाद्रमुक प्रमुख के निधन के बाद ओ पनीरसेल्वम को राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाए जाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जयललिता गतिशीलता, बहादुरी के प्रतीक के तौर पर खड़ी हुईं और अपनी तीव्र बुद्धिमत्ता के लिए जानी जाती थीं।

उन्होंने कहा कि प्रेम से अम्मा कही जाने वाली जयललिता महिला सशक्तिकरण का मूर्त रूप थीं और वह अथक भावनाओं से भरी हुई थीं। वह अपने अच्छे गुणों के लिए जानी जाती थींं और उन्होंने गरीबों और पददलितों के उद्देश्य के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.