सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों का पलायन

Samachar Jagat | Tuesday, 18 Apr 2017 08:32:39 AM
jammu kashmir people Migratory

जम्मू। पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास बनी भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर आज गोलीबारी के कारण सीमावर्ती नौशेरा सेक्टर के लोगों सुरक्षित स्थान पर पलायन कर रहे है। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, हमें सूचना मिली है कि पाकिस्तान की ओर से देर शाम तक भारी गोलीबारी के कारण सीमावर्ती गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए है।

उन्होनें ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह राजौरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अकारण ही गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी के अलावा पाकिस्तान की ओर से मोर्टार से भी हमला किया गया। 

हालांकि दोपहर में गोलीबारी बंद हो गई थी लेेकिन शाम में सीमापार से फिर से भारी गोलीबारी शुरू हो गई जिसमें नौशेरा सेक्टर के सीमावर्ती गांवों को निशाना बनाया गया। इस गोलीबारी में पशुओं के मरने की खबर है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह राजौरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी के अलावा मोर्टार भी दागे। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का करारा जवाब दिया। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.