आयकर टीम पर हमला करने वाला बिल्डर गया जेल

Samachar Jagat | Tuesday, 06 Dec 2016 12:24:09 AM
IT team to attack the prison builder

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में सर्वे में जुटी आयकर टीम पर हमला करने वाले बिल्डर सत्यम जैन और उसके दो साथियों को जमानत देने से इंकार करते हुए जिला न्यायालय के न्यायाधीश संतोष कौल ने आज 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। विगत बुधवार को आयकर विभाग की टीम बंदरिया तिराह स्थित ओजस इंपीरियल के कार्यालय में सर्वे का कार्य कर रही थी।

तभी बिल्डर सत्यम जैन आपने सात साथियों के साथ पहुंचा और आयकर टीम पर लाठियों से हमला कर दिया। जिसके कारण आयकर विभाग के दो निरीक्षकों तथा सुरक्षा लिए तैनात एक पुलिस कर्मी को चोट आई थी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। फरार बिल्डर की गिरफ्तारी पर पुलिस ने एक हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

इसके अलावा पुलिस ने बिल्डर की संपत्ति कुर्क करने न्यायालय में आदेश भी पेश किया था। न्यायालय ने बिल्डर को आत्मसमर्पण करने के लिए 14 दिन की मोहलत दी थी। इसके अगले दिन ही रविवार को फरार बिल्डर और उसके दो साथियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। उन्हें आज न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश जारी किये हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.