इसरो को मिला 2014 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार

Samachar Jagat | Thursday, 18 May 2017 03:15:12 PM
ISRO meets Indira Gandhi Peace Prize 2014

दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुंसधान संगठन (इसरो) को शांति तथा सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की खातिर आज यहां प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार प्रदान किया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री तथा इंदिरा गांधी स्मारक न्यास के ट्रस्टी मनमोहन सिंह ने यहां एक समारोह में इसरो को वर्ष 2014 के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार इसरो के अध्यक्ष ए एस किरन कुमार ने ग्रहण किया।

पुरस्कार के रूप में एक करोड़ रुपए का चेक तथा प्रशस्त्रि पत्र दिया गया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष एवं न्यास की प्रमुख सोनिया गांधी सहित कई लोग गण्यमान्य लोग मौजूद थे। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की अध्यक्षता वाली जूरी ने इसरो को इस सम्मान के लिए चुना था।

इसरो को यह सम्मान मंगल मिशन तथा अंतरराष्ट्रीय शांति, परस्पर सहयोग बढ़ाने तथा सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए तकनीकी के बेहतर इस्तेमाल सहित उसकी कई अन्य उपलब्धियों के लिए दिया गया।

इसरो को दिए प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि इस संगठन ने भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी को नयी ऊंचाई दी है। केंद्र सरकार ने इसरो का गठन 1969 में किया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.