असम में संदिग्ध आईएस सदस्य गिरफ्तार

Samachar Jagat | Saturday, 25 Feb 2017 07:10:59 AM
IS suspected members arrested in Assam

गुवाहाटी। असम पुलिस ने कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट(आईएस) के लिये युवकों की भर्ती करवाने की गतिविधियों में संलिप्त एक संदिग्ध युवक को आज गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी आलमगिर को करीमगंज जिले के बादरपुर से गिरफ्तार किया गया है। आलगगिर ने वर्ष 2013 में बंगलादेश से यहां लौटने के बाद काफी संपत्ति जमा कर ली थी। आलमगिर ने पहली बार 1998 में बंगलादेश में प्रवेश किया था और ढाका में रह रहा था, जहां से उसने बंगलादेश का एक फर्जी पासपोर्ट भी बनवा कर रखा था। इसी पासपोर्ट के जरिये वह भसगापुर गया था और वहां 2008 तक काम किया।

इसके बाद वह बादरपुर लौटा और एक स्थानीय युवती से शादी भी कर ली थी। उन्होंने बताया कि आलमगिर पर आरोप है कि वह कथित रुप से आईएस के लिये युवकों की भर्ती करने का प्रयास कर रहा था। उस पर यह भी आरोप है कि उसने आठ स्थानीय युवकों को प्रशिक्षण के लिये मलेशिया भी भेजा था। सूत्रों ने बताया कि आरोपी की गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिये उससे पूछताछ की जायेगी। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.