कभी देखे हैं नशेड़ी तोते...

Samachar Jagat | Friday, 10 Mar 2017 06:53:28 PM
Intoxicating parrot in Madhya Pradesh

मप्र: अफीम उत्पादक मालवांचल के क्षेत्र में किसानों को अपनी अफीम की फसल को जहां पहले चोर, लुटेरों और तस्कारों से बचाना पड़ता था, वहीं अब तोते भी किसानों के लिए एक चुनौती बने हुए हैं। इस क्षेत्र के तोते अफीम के नशेड़ी होकर खेतों में अफीम के डोडों को बड़ी मात्रा में नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। 

अफीम उत्पादन के लिए देश में मशहूर मालवांचल क्षेत्र में इस समय अफीम को डोडों से निकालने का काम जोरशोर से चल रहा है। यहां के तोते अफीम के नशे के आदी होकर अफीम के डोडों को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

तोते खेतों में ताक लगा कर बैठे रहते हैं और जैसे ही मौका मिलता है, वे अफीम के डोडों पर हमला कर उसे काटने के साथ ही कुरेद देते हैं। इससे किसान को खासा नुकसान उठाना पड़ता है।

किसान रातभर जागकर जहां चोर और लुटेरों से फसल बचाने में लगा है तो वहीं अब दिन में भी तोतों के कहर के चलते परेशानियों का सामना करने को मजबूर है।

किसानों ने तोतों से अपनी फसल को बचाने के लिए हजारों रुपये खर्च कर पूरे के पूरे खेत जालियों से कवर कर रखे हैं। इसके बावजूद तोते इस नशे के इतने आदी हैं कि वे जहां तहां से रास्ता निकालकर अफीम को चट करने में लग जाते हैं।

किसान खेतों में आवाजें लगाने के साथ पत्थर मारकर इन्हें भागते भी हैं लेकिन इन तोतों पर अफीम का नशा इस कदर हावी है की ये लाख जतन के बावजूद खेतों से नहीं भागते हैं और आसपास ही मंडराते रहते हैं। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.