जानें: युद्धपोत INS Virat के बारे में रोचक बातें

Samachar Jagat | Monday, 06 Mar 2017 11:39:02 AM
Interesting things about the warship INS Virat

मुंबई। 30 साल तक भारतीय नौसेना की शान रहा युद्धपोत आईएनएस विराट आज रिटायर हो रहा है। मुंबई में होने वाले एक समारोह में आईएनएस विराट औपचारिक रूप से भारतीय सेना विदाई देगी। आपको बता दें कि भारत से पहले यह युद्धपोत ब्रिटेन के रॉयल नेवी में 27 सालों तक सेवा दे चुका है। एचएमएस हर्मीस के नाम से पहचाने जाने वाला यह पोत 1959 से रॉयल नेवी की सेवा में था। ग्रेट ओल्ड लेडी के नाम से जाने जाना वाला युद्धपोत आईएनएस विराट का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है। ये दुनिया का एकलौता ऐसा जहाज है जो इतने लंबे समय तक सीमा की सुरक्षा में डंटा रहा। 

जानें-कुछ रोचक बातें

-1980 के दशक में भारतीय नौसेना ने इसे साढ़े छह करोड़ डॉलर में खरीदा था और 12 मई 1987 को सेवा में शामिल किया।

-आईएनएस विराट अपने आखिरी मिशन पर 18 दिसंबर को मुंबई से रवाना होकर गोवा पहुंचा था। 

- इंडियन नेवी में कमिशन होने के पहले आईएनएस विराट ब्रिट्रेन की रॉयल नेवी में था।

-ब्रिटेन की रॉयल नेवी की तरफ से इसने अर्जेंटीना के खिलाफ फॉकलैंड वॉर में हिस्सा लिया था।

-विराट के डेक से कई लड़ाकू विमानों ने 22,622 उड़ान भरी है।

-इसने करीब 2,252 दिन और करीब 10,94,215 किलोमीटर का सफर समुद्र में तय किया है यानी इतना वक्त जिससे करीब 27 दफे आप दुनिया का चक्कर लगा सकते हैं।

-विराट को 1987 में 465 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा गया था। इसे खरीदते वक्त सिर्फ 5 साल तक इसे इस्तेमाल करने की योजना थी लेकिन 30 साल तक इसने सेवा दी।

-24 हजार टन वजनी विराट 743 फुट लंबा और 160 फुट चौड़ा है।

-यह समुद्र की लहरों को 52 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चीरता रहा।

-इस पोत में करीब 1500 नौसैनिक रहते थे और एक बार जब यह समंदर में निकलता था तो साथ में तीन महीने का राशन लेकर निकलता था।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.