श्रीलंका नौसेना की गोली लगने से भारतीय मछुआरे की मौत

Samachar Jagat | Tuesday, 07 Mar 2017 03:08:27 PM
Indian fisherman dies due to Sri Lankan Navy shootout

रामेश्वरम। तमिलनाडु के रामेश्वरम के पास समुद्र में एक मछुआरे की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रामेशवर के समुद्र में कथित रूप से श्रीलंकाई नौसेना की ओर से गोलीबारी में एक मछुआरे की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल लाकर परिजनों को सूचना दी।

उधर सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव लेने से इंनकार कर दिया और हंगाम शुरू कर दिया। वहीं नोका में सवार एक अन्य मछुआरे ने बताया कि वे भारतीय सीमा के अंदर ही मछली पकडऩे में व्यस्त थे तभी श्रीलंकाई सेना का एक दल नौका से तेजी से आया और बिना चेतावनी दिए ही गोलीबारी शुरू कर दी।

हम गोलीबारी से बचने के लिए नौका के अंदर कैबिन में छुपने के लिए गए तभी ब्रिस्टों को गोली लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार रामेश्वरम के सरकारी अस्पताल में मंगलवार सुबह ब्रिस्टो (21) के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

ब्रिस्टो के साथ नौका पर मौजूद एक अन्य मछुआरे ने बताया कि ब्रिस्टो को खून से लथपथ देख मैंने मछुआरों के नेता पी शेशु राजा के माध्यम से भारतीय तटरक्षक सेना से मदद की गुहार की। लेकिन जब तक हम उसे समुद्र किनारे लाकर अस्पताल पहुंचाते उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक तटवर्तीय थेनगाटचीमेडम का रहने वाला था। इस घटना में एक और मछुआरे के सिर में चोट लगी है। उधर सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ना हो इसके लिए अस्पतला में अतिरिक्त जाब्ता लगावाया गया है। 
वार्ता



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.