भारतीय सेना ने जवानों के शव के साथ की बर्बरता का लिया बदला, Pak के 3 जवानों को मार गिराया

Samachar Jagat | Wednesday, 23 Nov 2016 06:10:38 PM
indian army killed pakistani army three soldiers in jammu kashmir

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय जवान के शव के साथ की गई बर्बरता का बदला लिया है। भारतीय सैनिकों ने पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि उनके तीन जवानों को मार गिराया है। ये कार्रवाई माछिल सेक्टर में की गई। मारे गए इन तीन जवानों में पाक सेना का एक कैप्टन रैंक का अधिकारी है।

गौरतलब है कि मंगलवार को पाक सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए माछिल सेक्टर में भारी गोलीबारी की थी। यही नहीं पाक सेना ने घात लगाकर तीन भारतीय जवानों की हत्या कर दी थी। इनमें से एक जवान के शव के साथ बर्बरता की थी। इस घटना के बाद भारतीय सेना में नाराजगी थी।

भारतीय सेना की इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए उत्तरी कमांड के ब्रिगेडियर एस गोत्रा ने बताया है कि पाक सैनिकों द्वारा एक भारतीय जवान का सिर काटे जाने की कायराना हरकत के बाद भारत ने भी जबरदस्त कार्रवाई की है। यह कार्रवाई सीमा से सटे माछेल सेक्टर में की गई है। सेना के पीआरओ मनीष मेहता के मुताबिक पाकिस्तान ने एलओसी के पास भिंबेर गली, कृष्णा घाटी और नौशहरा सेक्टर में गोलाबारी की थी।

इस दौरान तीन भारतीय जवान शहीद हो गए थे, जिसमें से एक जवान का पाक सैनिकों ने सिर भी काटकर उसके साथ बर्बरता की थी। दो माह में यह दूसरा मौका है जब पाक जवानों ने इस तरह की कायराना हरकत की है। इसके बाद से ही भारतीय सेना के जवानों में आक्रोश है। सरकार ने भी इसका बदला लेने की खुली छूट सेना को दी है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लोगों से अपनी सेना पर भरोसा रखने की अपील की है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.