भारतीय एयरलाइन संघ ने गायकवाड से हवाई यात्रा प्रतिबंध हटाया

Samachar Jagat | Saturday, 08 Apr 2017 02:27:04 PM
Indian Airlines Union removed air travel ban from Gaikwad

मुंबई। चार अग्रणी निजी उड़ान कंपनियों वाले भारतीय एयरलाइन संघ ने शिवसेना सांसद रविन्द्र गायकवाड पर लगा उड़ान प्रतिबंध आज हटा लिया।एयर इंडिया ने कल ही गायकवाड पर से उड़ान प्रतिबंध हटा लिया था। एक दिन बाद जेट एयरवेज, स्पाइसजेट, गोएयर और इंडीगो पर आधारित एफआईए ने प्रतिबंध हटाने का फैसला आज लिया। एफआईए के एक सूत्र ने बताया कि इस मुद्दे पर एयर इंडिया का फैसला आने के बाद संघ ने यह प्रतिबंध हटाया। 

दिल्ली हवाई अड्डे पर एक कर्मी पर हमला करने के बाद एयर इंडिया ने 24 मार्च को अपने विमानों पर सवार होने पर गायकवाड पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद, एफआईए ने भी लोकसभा सांसद पर प्रतिबंध लगा दिया था। सूत्रों ने बताया कि गायकवाड के खेद जताने और अच्छे आचरण के वादे के बाद, शुक्रवार को नागरिक विमानन मंत्रालय ने एयर इंडिया और साथ ही अन्य एयर लाइन को प्रतिबंध हटा लेने को कहा था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.