भारत ने सात श्रीलंकाई मछुआरों को वापस भेजा

Samachar Jagat | Tuesday, 25 Apr 2017 05:40:01 AM
India sent back seven Sri Lankan fishermen

थोटूकुडी। भारत ने गत दिनों अपनी जल सीमा में अवैध रूप से मछली के शिकार करने पर गिरफ्तार सात श्रीलंकाई मछुआरों को उनकी नौकाओं समेत आज छोड़ते हुए उन्हें वापस स्वदेश भेजने का आदेश दिया।

भारतीय तट रक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि इन सभी श्रीलंकाई मछुआरों को तमिलनाडु समुद्री पुलिस ने मछलियों का अवैध रूप से शिकार करते हुए गिरफ्तार किया था। सभी सात मछुआरों के साथ उनकी नौकाओं को भी छोड़ दिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन सभी रिहा किए गए मछुआरों के नाम दिनेश कुमार फर्नांडो (35) वर्नाकुलासूर्या एंटोनी तिरेसा (27) ,वर्नाकुलोसूर्या सुमित फर्नांडो (28) , विजेसिना सिसिराकुमारा (36) ,दामोदरा चंद्र अथानायक (25) ,चामिका अथानाउल्जा (22) और दिनेश शंका फर्नांडो हैं। इन सभी को तट रक्षक बल ने नियमित गस्त के दौरान गत दिनों छह अप्रैल को कन्याकुमारी तट से 150 समुद्री मील दूर गिरफ्तार किया था।

तट रक्षक बल ने इन्हें तटीय पुलिस के हवाले कर दिया था जिसके बाद इन्हें 20 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था।

बाद में तमिलनाडु सरकार ने इन मछुआरों की रिहाई के आदेश दिए और इनकी रिहाई हो सकी। सूत्रों के अनुसार इन मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना को कल सुपुर्द कर दिया जाएगा ।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.