दिल्ली में कड़ाके की ठंड, दिन भर रहा कोहरा

Samachar Jagat | Monday, 26 Dec 2016 02:23:26 AM
In Delhi, cold, foggy day long

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज कड़ाके की ठंड रही,पूरा दिन कोहरा छाया रहा और लोगों को धूप के दर्शन नहीं हुए। कोहरे का असर रेल एवं विमान सेवाओं पर भी रहा। कमश्यता के कारण दिल्ली पहुंचने वाली 30 से अधिक ट्रेनें विलंब से चल रही हैं जबकि छह ट्रेनों को पुनर्निधारित समय पर गंतव्य के लिये रवाना किया गया।

कोहरे के कारण विमान सेवायें भी लगातार दूसरे दिन प्रभावित रही। कम से कम आठ अंतराष्ट्रीय और सात घरेलू उड़ानों में विलंब हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

देश के मैदानी इलाकों में हरियाणा का नारनौल सबसे अधिक ठंडा रहा, जहां तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश में सफेद पर्वत के नाम से विख्यात धौलाधार की पडाड़यिों में हिमपात होने से यहां के ऊपरी इलाकों में बर्फ की चादर सी बिछ गयी, जिससे पर्यटकों को यहां सफेद क्रिसमस का सुखद अनुभव हुआ।

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के निवास स्थल मैक्लॉडगंज में हल्की बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली और शिमला में रात का तापमान बढऩे और हिमपात नहीं होने के कारण यहां पर्यटक सफेद क्रिसमस का लुत्फ नहीं ले सके, हालांकि किन्नौर के ऊंचे इलाकों में हिमपात होने की रिपोर्ट है। शिमला और इसके समीप सोलन में बारिश होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

कश्मीर घाटी में बहुत से स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान घाटी के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है। सीमावर्ती कारगिल क्षेत्र में रात का तापमान कल के कल के शून्य से नीचे 4.1 डिग्री सेल्सियस की तुलना में शून्य से नीचे 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के लेह में रात का तापमान शून्य से नीचे 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा।जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में रात का तापमान कल के शून्य से नीचे 4.1 डिग्री सेल्यियस की तुलना में शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.