राजौरी में सीमा पार हुई गोलीबारी में बीएएसफ का हेड कांस्टेबल शहीद

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 08:47:16 AM
In cross-border firing in Rajouri head constable died of BSF

जम्मू। पाकिस्तान की ओर से हुई भारी गोलीबारी में घायल हुए बीएसएफ के एक हेड कांस्टेबल ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आज दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से कल रात हुई गोलेबारी में राय सिंह 40 घायल हो गए थे।

इस दौरान बीएसएफ के तीन अन्य जवान भी घायल हुए थे। अन्य बीएसएफ जवानों की हालत गंभीर है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, राजौरी इलाके में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से कल रात हुई भारी गोलेबारी में बीएसएफ के चार जवान घायल हो गए थे।

गंभीर रूप से घायल हुए हेड कांस्टेबल राय सिंह ने आज दम तोड़ दिया। अन्य जवानों की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटे और मां है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.