आईएएस अधिकारी, कनिष्ठ अधिकारी रिश्वत मामले में गिरफ्तार

Samachar Jagat | Sunday, 16 Apr 2017 05:51:33 AM
IAS officer, junior officer arrested in bribery case

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पालघर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरोएसीबी ने एक आईएएस अधिकारी और उप जनजातीय आयुक्त को 12 लाख रपये की रिश्वत मांगने के आरोप में आज गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी ने बताया कि अतिरिक्त जनजातीय आयुक्त के पद पर फिलहाल काम कर रहे आईएएस अधिकारी मिलिंद बी गावड़े 54 ने राज्य सरकार के आश्रम शालाओं जनजातीय बच्चों के आवासीय स्कूल के 12 कर्मचारियों से रिश्वत मांगी थी। 

एसीबी ने कहा कि कर्मचारियों को हाल ही में अधीक्षक के तौर पर पदोन्नति दी गयी थी और गावड़े ने कथित तौर पर उन्हें धमकी दी थी कि अगर प्रत्येक कर्मचारी ने एक लाख रपये की रिश्वत नहीं दी तो वह उनकी पदावनति कर देंगे।

इस सिलसिले में गावड़े और उप जनजातीय आयुक्त किरण सुखलाल माली को गिरफ्तार कर लिया गया। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.