सत्ता पक्ष की गैर जिम्मेदाराना हरकतों से नहीं चल पा सदन : नंदकिशोर

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2016 06:15:10 PM
House could not irresponsible antics of benches Nand Kishore

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं लोक लेखा समिति के सभापति नंदकिशोर यादव ने बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के घटक दलों पर विधानसभा की कार्यवाही में गतिरोध उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुये आज कहा कि सत्ता पक्ष के शीर्ष नेताओं के विवादित बयान और अमर्यादित आचरण के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हो रही है।

यादव ने यहां कहा कि सत्ता पक्ष के गैर जिम्मेदराना हरकतों की वजह से विधानसभा में गतिरोध उत्पन्न हो रहा है। महागठबंधन के शीर्ष नेताओं के विवादित बयान और सत्ताधारी विधायकों के अमर्यादित आचरण की वजह से विधानमंडल के सदनों में विषम परिस्थिति पैदा हो रही है।

भाजपा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए हमेशा तत्पर रहती है लेकिन सवालों का जवाब देने से भाग रहा सत्तारूढ़ दल जानबूझकर गतिरोध उत्पन्न कर रहा है। संसदीय प्रणाली में सदन के सदस्यों का ऐसा आचरण घोर भनदनीय है।

भाजपा नेता ने कहा कि विधानसभा में आज जिस तरह से सत्ता पक्ष के सदस्य वेल में आकर प्रतिवेदक मेजों पर चढ़ गए और मर्यादा के विपरीत आचरण किया, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। सत्ताधारियों द्वारा भाजपा की महिला विधायक के साथ दुव्र्यवहार और कुर्सियां फेंकने की घटना की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। भाजपा ऐसे आचरण पर चुप नहीं बैठेगी।

यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी लागू करने के बाद से बौखलाये कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल सडक़ से लेकर सदन तक अजीबोगरीब हरकतें और बयानबाजी कर रहा है। संसदीय परंपरा के विपरीत विधानसभा में प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर इन दलों के विधायक अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। बिहार की जनता सब देख और समझ रही है और वक्त आने पर ऐसे आचरणहीन लोगों का हिसाब चुकता कर देगी।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.