अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश का अनुमान

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2016 11:24:44 PM
Heavy rains expected in the Andaman and Nicobar Islands

पुणे। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। 
मौसम विभाग कार्यालय के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर इस दौरान घना कोहरा और बिहार तथा उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाने का अनुमान है। 

कार्यालय के मुताबिक असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल का उत्तरी भाग, सिक्किम, उत्तराखंड के निचले इलाके, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के अलग-अलग जगहों पर इस दौरान घना कोहरा जबकि कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। 

पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर इस दौरान हल्के से घना कोहरा छाया रहा। ओड़शिा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तमिलनाडु और उत्तरी कर्नाटक के भीतरी भागों के कुछ हिस्सों में रात के वक्त न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, कोंकण, गोवा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में और ओड़शिा के शेष हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। 

कार्यालय के मुताबिक पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल के कुछ हिस्सों में, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिम राजस्थान के शेष हिस्सों में रत का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। देश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य रहा। 

हरियाणा के नारनौल में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के कुछ जगहों पर पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश या गरज के साथ छीटें पड़े। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग जगहों पर इस दौरान बारिश या गरज के साथ छीटें पड़े। गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में इस दौरान मौसम शुष्क रहा। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.