उत्तर भारत में घना कोहरा, दिल्ली-एनसीआर में थमी रफ्तार

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 09:57:02 AM
heavy fog in North India Slow traffic in cities including Delhi NCR

नई दिल्ली। मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद उत्तर भारत कोहरे की चादर से ढक गया है। कोहरा बढऩे की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। दिल्ली-एनसीआर में धुंध होने के कारण दिल्ली समेत-एनसीआर के शहरों में यातायात धीमा हो गया है। इसके साथ ही दिल्ली और लखनऊ एयरपोर्ट पर कुछ उड़ाने प्रभावित हुई हैं। साथ ही कुछ फ्लाइटों में भी देरी हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तापमान में गिरावट के बाद हवा की गुणवत्ता में भी कमी आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में सिर्फ कोहरा ही नहीं बल्कि प्रदूषण भी बढ़ेगा।

विभाग के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश  समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले एक-दो दिन में वातावरण शुष्क होने की संभावना है। उसके बाद ही ठंड बढ़ेगी।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.