हैप्पी बर्थडे नीतीश कुमार, मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Mar 2017 10:26:34 AM
Happy birthday Nitish Kumar

नई दिल्ली। आज बिहार के सीएम नीतीश कुमार का जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें पूरे देश से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही है। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की शुभकामाएं दे रहे है। इसके अलावा कई बड़े नताओं ने भी नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुधवार को उनके 66वें जन्मदिवस पर बधाई दी। मोदी ने एक ट्वीट किया,  नीतीश कुमार से बात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। ईश्वर उन्हें लंबी आयु एवं अच्छा स्वास्थ्य दे। जदयू नेता कुमार का जन्म एक मार्च 1951 को हुआ था।

मोदी एवं कुमार ने बिहार में एक हालिया समारोह में एक दूसरे की प्रशंसा की थी। इससे पहले दोनों के बीच संबंध कुछ खास अच्छे नहीं थे। गौरतलब है कि कुमार नोटबंदी का समर्थन करने वाले ऐसे एकमात्र मुख्यमंत्री थे जो राजग का हिस्सा नहीं हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.