श्रेयस के इलाज का खर्चा उठाएगी मध्यप्रदेश सरकार

Samachar Jagat | Friday, 24 Mar 2017 07:01:00 PM
Government of Madhya Pradesh to spend Shreyas treatment

भोपाल। एक दिन के लिए बाल आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रोजेरिया की बीमारी से प्रभावित 12 वर्षीय श्रेयश को बधाई दी है।

अब मध्यप्रदेश सरकार इस विशेष रोग से पीडि़त बच्चे के स्वास्थ्य और इलाज की जिम्मेदारी उठाएगी। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी।

उन्होंने ट्विटर कर लिखा कि श्रेयस अब हमारा बच्चा है, प्रदेश का बेटा है। इसके बेहतर स्वास्थ्य और इलाज की जिम्मेदारी अब हमारी है। सम्पूर्ण व्यय राज्य सरकार उठाएगी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को श्रेयश को मप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग के विधिवत अध्यक्ष का पदभार दिया गया। श्रेयश लाल बत्ती गाड़ी से समन्वय भवन पहुंचे थे। यहां पर शिवराज सिंह चौहान ने उनका सम्मान किया। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.