'Google Boy' के चाहने वालों के लिए बुरी खबर, कौटिल्य अस्पताल में भर्ती

Samachar Jagat | Monday, 06 Mar 2017 08:29:33 AM
Google Boy Kautilya Pandit admit in the hospital

नई दिल्ली। 'गूगल ब्वॉय' के चाहने वालों के लिए बुरी खबर है जी हाँ कौटिल्य पंडित अस्पताल में भर्ती है। कौटिल्य हरियाणा के करनाल जिले के कोहड़ गांव का रहने वाला है। कौटिल्य की मेमोरी की सराहना दुनिया भर के लोग करते हैं। अपनी तेज मेमोरी के कारण ही उन्हें लोग 'गूगल ब्वॉय' कह कर बुलाते हैं। इस 9 साल के बच्चे की गजब की मेमोरी है। 

कौटिल्य किसी चीज़ को एक बार देख या पढ़ लेता है वो उसे याद हो जाता है। अपने इसी हुनर की वजह से 'गूगल ब्वॉय' लाखों दिलों की धड़कन है। लेकिन कौटिल्य पंडित दिल्ली के खेत्रपाल अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है।

कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा ने बताया कि उनके बेटे की लंबे समय से चेस्ट में कुछ दिक्कत चल रही थी, जिसका इलाज कई निजी अस्पतालों में करवाया गया। परेशानी ज्यादा बढ़ती दिखी तो कौटिल्य को 26 फरवरी को दिल्ली के खेत्रपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

डॉक्टरों ने बताया कि कौटिल्य पंडित की चेस्ट में इन्फेक्शन है। जैसे ही कौटिल्य के चाहने वालों को उसके अस्वस्थ होने की सूचना मिली तो उसका हालचाल जानने के लिए वे अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि अब इस 'गूगल ब्वॉय' की हालत में सुधार हो रहा है और जल्द ही वह स्वस्थ हो जाएंगे गबराने वाली कोई बात नही है।   



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.